{"_id":"6a258c8cb37bc409bf0e5ff5","slug":"tigers-and-royals-put-on-a-strong-performance-in-the-gpl-making-the-semi-final-battle-even-more-exciting-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155131-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जीपीएल में टाइगर्स और रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल की जंग हुई और रोमांचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जीपीएल में टाइगर्स और रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल की जंग हुई और रोमांचक
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में आयोजित मुकाबले से पहले आयोजक व टीम सदस्य कुश्ती प्रशिक्षक राजेश सरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्नौर। आरपीएस क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित गन्नौर प्रीमियर लीग (जीपीएल) सीजन-01 के मुकाबले अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। रविवार को खेले गए दो रोमांचक मैचों में गन्नौर टाइगर्स और गन्नौर रॉयल्स ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की दौड़ को और अधिक दिलचस्प बना दिया।
युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, अनुशासित खेल और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट ने दर्शकों को पूरे दिन रोमांचित रखा। पहले मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी सूरत सिंह रेसलिंग अकादमी, राठधना के राजेश सरोहा उपस्थित रहे।
इनके साथ राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान खुशी चौधरी, दक्षु सरोहा, अन्वी एवं कविता छिक्कारा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेलों में अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत का संदेश दिया।
विज्ञापन
दिन के पहले मुकाबले में गन्नौर किंग्स की टीम 17.2 ओवर में मात्र 64 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से देवित दहिया ने 18 और कार्तिक कौशिक ने 14 रन बनाए, लेकिन टाइगर्स के गेंदबाजों के सामने कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
गन्नौर टाइगर्स की ओर से प्रयाग दहिया ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए केवल 12 रन देकर 6 विकेट झटके और मैच के नायक बने। हार्दिक ने 2 विकेट जबकि देव गुलिया और शौर्य त्यागी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
65 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर्स ने 12.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। निशु दहिया (13), देव गुलिया (11) और पार्थिक दहिया (नाबाद 12) ने टीम को 6 विकेट की आसान जीत दिलाई।
दक्ष गुलाटी की कप्तानी पारी से रॉयल्स ने टाइगर्स को दी शिकस्त
दूसरे मुकाबले में गन्नौर रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 97 रन बनाए। कप्तान दक्ष गुलाटी ने जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बनाए जबकि हार्दिक ने 15 और कार्तिक सरोहा ने तेजतर्रार 17 रनों का योगदान दिया। 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गन्नौर टाइगर्स की टीम 18.1 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट हो गई। निशु दहिया ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, जबकि सक्षम ने 21 और पार्थिक दहिया ने 10 रन जोड़े। रॉयल्स के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए टाइगर्स को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और 11 रन से महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

Trending Videos