{"_id":"6a25a889fd820c520203bf09","slug":"fire-at-mandaura-industrial-unit-firefighters-brought-it-under-control-in-time-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155138-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंडौरा की औद्योगिक इकाई में आग, दमकल कर्मियों ने समय रहते पाया नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंडौरा की औद्योगिक इकाई में आग, दमकल कर्मियों ने समय रहते पाया नियंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Jun 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 35 सोनीपत के मंडोरा स्थित फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खरखौदा। गांव मंडौरा स्थित नरेला मार्ग पर एक औद्योगिक इकाई में रविवार रात करीब पौने दस बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
मंडोरा स्थित यागो फैक्टरी में दोपहिया वाहनों के इंडिकेटर और लाइटों के पुर्जे तैयार किए जाते हैं। फैक्टरी में आग परिसर में बने श्रमिकों के भोजन एवं विश्राम स्थल के साथ-साथ स्टोर क्षेत्र में लग गई। घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा और राई से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और संयुक्त प्रयास से आग को फैलने से रोक दिया।
प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन अभी किया जाना बाकी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos