{"_id":"69bd3c5e121a535f160dcaab","slug":"farmers-were-encouraged-to-adopt-natural-farming-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151181-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव मंडोरा में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते किसान। स्रोत:
विज्ञापन
खरखौदा। गांव मंडोरा में कृषि विज्ञान केंद्र जगदीशपुर के सहयोग से तीन दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के कई गांवों के किसानों ने आधुनिक व टिकाऊ खेती के गुर सीखे। कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने किसानों को रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि इससे लागत घटेगी व उत्पाद की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। प्रशिक्षण के दौरान केवीके जगदीशपुर से डाॅ. परमिंदर मलिक ने किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ-साथ मार्केटिंग के पहलुओं की जानकारी दी। खादी ग्रामोद्योग के राहुल चौहान ने स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। बागवानी विभाग के उपनिदेशक डाॅ. राकेश ने भी किसानों को विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।
समापन अवसर पर एमएसएमई से डाॅ. संजीव चावला, पूसा से डाॅ. नैन अहमद व डाॅ. बीके शर्मा, मृदा विज्ञान संभाग के अध्यक्ष डाॅ. देवाशीष मंडल और प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. देवाकर महंत ने खेती की तकनीकी जानकारी दी। स्टेट बैंक हलालपुर के मैनेजर संजय कुमार कौशिक और औद्योगिक क्षेत्र राई के अध्यक्ष राकेश छाबड़ा ने वित्तीय व उद्यमिता के अवसरों पर किसानों का मार्गदर्शन किया।
केवीके जगदीशपुर के प्रमुख डाॅ. जितेंद्र बामल ने किसानों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान रूटैग स्मार्ट विलेज के चेयरमैन देव प्रकाश गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos