सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Guests gave success mantras to students at the annual prize distribution ceremony.

लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी : निखिल मदान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Guests gave success mantras to students at the annual prize distribution ceremony.
फोटो :सोनीपत के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सामू
विज्ञापन
- वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
Trending Videos



सोनीपत। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पंजाबी नृत्य, हरियाणवी नृत्य व हास्य नाटक की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
मुख्य अतिथि निखिल मदान ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रवेश सांगवान ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने प्लेसमेंट गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्य अतिथि निखिल मदान ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने संस्थान में उपलब्ध आधुनिक लैब सुविधाओं की भी प्रशंसा की और विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए इनका पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार आयुष (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) एवं कीर्ति (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में अंकित, सर्वश्रेष्ठ सेवादार के रूप में सतेंद्र, सर्वश्रेष्ठ चौकीदार के रूप में गंगादत्त, सर्वश्रेष्ठ माली के रूप में दिनेश व सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारी के रूप में सतीश को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. तराना नेगी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

फोटो :सोनीपत के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सामू

फोटो :सोनीपत के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सामू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed