{"_id":"6a6cab09b03ca70c070de94f","slug":"huda-public-health-employees-agitation-suspended-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157962-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हुडा पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हुडा पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित
Fri, 31 Jul 2026 07:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबद्ध हुडा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी और एचएसवीपी अधिकारियों के बीच शुक्रवार को करीब दो घंटे तक वार्ता हुई। कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने बताया कि कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह की अनुपस्थिति में एसडीओ कृष्ण मलिक, विजेंद्र सिंह, धीरज सरोहा तथा कनिष्ठ अभियंता रामनारायण और विक्रम ने यूनियन प्रतिनिधियों से बातचीत की। अधिकारियों ने सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए 3 अगस्त तक संबंधित आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद यूनियन ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। यूनियन ने यह भी भरोसा दिया कि शिकायतों और आरटीआई से जुड़े मामलों में फिलहाल आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। आरके नागर ने कहा कि यदि सोमवार तक वादे के अनुसार आदेश जारी नहीं हुए तो मंगलवार से धरना-प्रदर्शन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में राकेश त्यागी, सुरेंद्र सिंह, योग प्रकाश, अरुण कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद