सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   INLD leader said: Cutting pensions is part of the government's conspiracy.

Sonipat News: इनेलो नेता बोले-पेंशन काटना सरकार की साजिश का हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
INLD leader said: Cutting pensions is part of the government's conspiracy.
खरखौदा में इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हलका अध्यक्ष बलवान नंबरदार। स्रोत
विज्ञापन
खरखौदा। इंडियन नेशनल लोकदल की खरखौदा हलके की बैठक में नेताओं ने हरियाणा सरकार पर बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन काटने को सुनियोजित साजिश बताया। साथ ही पेंशन में आय की शर्त खत्म करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता हल्का प्रधान बलवान नंबरदार ने की।
Trending Videos

मंच संचालन युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र मंडोरा ने किया। बैठक में इनेलो सोनीपत जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि सरकार फैमिली आईडी को आधार बनाकर आय की शर्तें थोप रही है। लाखों जरूरतमंद पेंशन से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल बिक्री, बिजली बिल, आयकर रिटर्न, प्लॉट का आकार और राशन न लेने जैसे कारणों से आय बढ़ाकर दिखाना गरीबों के साथ अन्याय है। जननायक चौधरी देवीलाल ने पेंशन बुजुर्गों के सम्मान के लिए शुरू की थी, न कि आय के आधार पर।
बैठक में खरखौदा शहर में पार्किंग व्यवस्था की बदहाली और आईएमटी में आई मारुति कंपनी द्वारा स्थानीय युवाओं को नौकरी न देने का मुद्दा भी उठाया गया। इस दौरान कर्मचारी प्रकोष्ठ की हलका इकाई का गठन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed