सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Safe India Foundation became the guardian of five abandoned children.

Sonipat News: पांच लावारिसों का वारिस बना सेफ इंडिया फाउंडेशन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Safe India Foundation became the guardian of five abandoned children.
लावारिस लोगों की अ​स्थियों और धार्मिक मान्यता वाले पौधों को गंगा में प्रवाहित करते सेफ इंडिया फ
विज्ञापन
सोनीपत। मानव सरोकार की दिशा में सेवारत सेफ इंडिया फाउंडेशन पांच और लोगों का वारिस बन गया है। जिले के विभिन्न श्मशान घाटों से एकत्र अस्थियों को फाउंडेशन ने रीति-रिवाज से हरिद्वार में पतितपावनी गंगा में विसर्जित किया। इनमें से दो लोगों की अस्थियां सोनीपत शहर से तो तीन की गन्नौर क्षेत्र से सहेजी थीं।
Trending Videos

प्रधान संजय सिंगला और चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि फाउंडेशन की तरफ से हर महीने की पहली तारीख को जिले के विभिन्न श्मशानों से लावारिस लोगों की अस्थियों को एकत्र कर गंगा में विसर्जन किया जाता है। साथ ही प्रियजनों की अस्थियों को हरिद्वार ले जाने में आर्थिक रूप से असमर्थ परिवारों को भी निशुल्क यात्रा कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह 5 बजे इस सेवाकार्य की शुरुआत सोनीपत के तिरंगा चौक स्थित शिवमुक्ति धाम से की गई। यहां से अस्थियों को पूरे सम्मान के साथ हरिद्वार ले जाया गया। साथ ही इस बार के कार्यक्रम में एक नई पहल करते हुए सूखे व खराब हो चुके तुलसी व अन्य धार्मिक मान्यता वाले पौधों को भी गंगा में प्रवाहित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन दिनेश कुच्छल ने किया। इस अवसर पर प्रवीण वर्मा, नरेंद्र भूटानी, पंजाबी महासभा के प्रधान मोहन टुटेजा, मनीष बंसल, सन्नी जैन और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान संस्था के डायरेक्टर प्रवीण वर्मा व नरेंद्र भूटानी ने सेवाकार्य को भविष्य में इसे और अधिक व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed