{"_id":"697f546270fcc09d4a0e3de2","slug":"union-budget-2026-support-for-micro-small-and-medium-enterprises-sonipat-to-become-a-strong-center-for-industrial-expansion-sonipat-news-c-197-1-snp1001-149024-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम बजट 2026 : सूक्ष्म, लघु उद्योगों को संबल, सोनीपत बनेगा औद्योगिक विस्तार का मजबूत केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम बजट 2026 : सूक्ष्म, लघु उद्योगों को संबल, सोनीपत बनेगा औद्योगिक विस्तार का मजबूत केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: 10 : आर्यन त्यागी
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से प्रस्तुत आम बजट 2026 में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए की गई घोषणाओं से सोनीपत का औद्योगिक क्षेत्र भी मजबूत होगा। बजट में घोषित 10 हजार करोड़ रुपये के सूक्ष्म व लघु उद्योग विकास कोष, सरकारी खरीद में स्थानीय इकाइयों की भागीदारी बढ़ाने और कारीगरी व उत्पादन आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने जैसे निर्णयों से उद्योगपतियों में उत्साह है।
सोनीपत जिला पहले से ही औद्योगिक दृष्टि से तेजी से उभर रहा है। राई औद्योगिक क्षेत्र, कुंडली, बड़ी, सोनीपत, नाथूपुर, मुरथल क्षेत्र में स्थित सैकड़ों छोटी-बड़ी इकाइयों को अब बजट के प्रावधानों से सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। उद्योग जगत का मानना है कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर कारोबार को मजबूती देने वाला साबित होगा।
सूक्ष्म और लघु उद्योग विकास कोष से मिलेगी नई ताकत
बजट में 10 हजार करोड़ रुपये के सूक्ष्म व लघु उद्योग विकास कोष की घोषणा की गई है। इसमें 30 फीसदी तक बढ़ोतरी से कोष के माध्यम से उन इकाइयों को सहायता मिलेगी जो अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती हैं, उत्पादन बढ़ाना चाहती हैं या आधुनिक तकनीक अपनाने की योजना बना रही हैं। सोनीपत के उद्योगपतियों का कहना है कि लंबे समय से पूंजी की कमी, महंगे ऋण और जटिल बैंक प्रक्रियाएं कारोबार में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थीं। नया कोष इन समस्याओं को काफी हद तक दूर करेगा और छोटे उद्यमों को आगे बढ़ने का अवसर देगा।
पर्यावरण और निर्माण क्षेत्र में संतुलन
निर्माण क्षेत्र में पुनर्चक्रण आधारित योजनाओं को उद्योगपतियों ने सकारात्मक कदम बताया है। इससे निर्माण अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। सोनीपत जैसे तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहे जिले में यह नीति संतुलित विकास की दिशा में अहम साबित हो सकती है।
बजट उद्योग, ढांचा और कौशल को एक साथ आगे बढ़ाने वाला है। जोखिम साझेदारी और वित्तीय सहायता से निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा। आने वाले वर्षों में सोनीपत देश के प्रमुख औद्योगिक जिलों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा। औद्योगिक ढांचे और निर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों से संतुलित शहरी विकास को गति मिलेगी। इससे रोजगार बढ़ेगा और सोनीपत एक सुनियोजित औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।
- महेंद्र गोयल, उद्योगपति
बजट में सरकारी खरीद में सूक्ष्म और लघु उद्योगों की हिस्सेदारी बढ़ाने का संकेत दिया गया है। इसका सीधा लाभ सोनीपत की उन इकाइयों को मिलेगा, जो अब तक बड़े उद्योग समूहों के सामने टिक नहीं पाती थीं। ऑटो पार्ट्स, पैकेजिंग और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी सोनीपत की इकाइयों को सरकारी कार्यों से स्थायी मांग मिलने की संभावना है। इससे नकदी प्रवाह सुधरेगा और उत्पादन निरंतर बना रहेगा। बजट में औद्योगिक ढांचे से जुड़े कार्यों के लिए जोखिम साझेदारी की व्यवस्था किए जाने से निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
- आर्यन त्यागी, उद्योगपति
बजट में सूक्ष्म इकाइयों के लिए वित्तीय सहायता, भुगतान निपटान व्यवस्था और ऋण गारंटी जैसे प्रावधानों से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में चल रहे उद्योगों को मजबूती मिलेगी। सोनीपत के गांवों में संचालित खाद्य प्रसंस्करण, प्लास्टिक, फर्नीचर और सेवा आधारित इकाइयों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।
- सचिन गुप्ता, उद्योगपति
कौशल विकास से रुकेगा पलायन
बजट में छोटे और मध्यम शहरों के युवाओं के लिए अल्पकालिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा को सोनीपत के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित श्रमिक मिलने से बाहर जाने की मजबूरी कम होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उम्मीद है कि यह बजट लगातार बढ़ता जाएगा।
- राजीव दहिया, उद्योगपति
आम बजट 2026 सोनीपत के उद्योग जगत के भविष्य की नींव रखने वाला है। घोषणाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू किया गया, तो आने वाले वर्षों में सोनीपत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों का मजबूत केंद्र बनकर उभरेगा और जिले की आर्थिक तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है।
- सुभाष गुप्ता
Trending Videos