सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pensioners staged a protest during the convention to highlight their demands.

Sonipat News: पेंशनर्स ने अधिवेशन के दौरान मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Pensioners staged a protest during the convention to highlight their demands.
फोटो : सोनीपत के सिक्का कॉलोनी में अ​धिवेशन के दौरान प्रदर्शन करते भारतीय पेंशनर्स मंच के पदा​​
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय पेंशनर्स मंच की ओर से सिक्का कॉलोनी स्थित गोसाईं धर्मशाला में अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें मंच के बैनर तले पेंशनधारकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वह अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
Trending Videos

मंच के संस्थापक वीएस यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार की ओर से रेल किराये में पेंशनर्स को दी जाने वाली छूट बहाल की जाये। 65 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स की पेंशन में 20 फीसदी बढ़ोतरी की जाए। 80 वर्ष से ऊपर के पेंशनर्स की पेंशन में 100 फीसदी बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और स्वास्थ्य खर्चों के बीच मौजूदा पेंशन नाकाफी साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज होगा। मंच के दिल्ली प्रदेश समन्वयक एवं आयोजन समिति के संयोजक सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि अधिवेशन के दौरान सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए।
न्यूनतम पेंशन महंगाई के आधार पर सम्मानपूर्वक बढ़ाया जाए। सीजीएचएस वेलनेस सेंटरों में बढ़ोतरी की जाए और दवाओं की उपलब्धता की जाए। 7वें वेतन आयोग के अनुरूप पेंशन संशोधन का लाभ दिया जाए। पारिवारिक पेंशन की दर बढ़ाई जाए। जीवन प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
आयकर में विशेष छूट और चिकित्सा व्यय पर अतिरिक्त कर राहत प्रदान की जाए। इस दौरान विनोद पाराशर, शशि चलुकिया, कलदीप कुमार धीर, अक्षन खान ने भी अपने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed