फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jat Mahasabha election activities intensify

Sonipat News: जाट महासभा चुनाव की सरगर्मियां तेज

Mon, 03 Aug 2026 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jat Mahasabha election activities intensify
गोहाना। निर्माणाधीन जाट भवन के लिए गठित जाट महासभा के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महासभा का चुनाव 23 अगस्त को होना है।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र लेने की अंतिम तिथि 2 अगस्त रही, जबकि 8 और 9 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। अब तक प्रधान पद के लिए संजय दूहन को इकलौता उम्मीदवार माना जा रहा था लेकिन रविवार को चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया।
ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन रामफल की अध्यक्षता में गोहाना में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से राजबीर ठेकेदार को जाट महासभा के प्रधान पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।
विज्ञापन

राजबीर ठेकेदार से अन्य पदों के उम्मीदवारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महासभा के सभी पदों पर उम्मीदवार समाज की सहमति से ही मैदान में उतारे जाएंगे। उन्होंने समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे के साथ चुनाव संपन्न कराने पर भी जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed