{"_id":"69b954d54bad4f0e820dd252","slug":"man-kills-sister-in-law-and-commits-suicide-in-sonipat-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाभी का गला रेत शख्स ने उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगाया फंदा; दीवार पर लिखा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाभी का गला रेत शख्स ने उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगाया फंदा; दीवार पर लिखा संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के सोनीपत में एक शख्स ने अपनी भाभी की हत्या की और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सेक्टर-14 स्थित एक आवासीय मकान में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी भाभी की हत्या कर खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मृतक वृद्ध की पहचान महाबीर के तौर पर हुई है वहीं, महिला की पहचान आशा के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महाबीर सुबह घर से दूध लेने जाने का बहाना बनाकर निकला था। वह सीधे अपनी भाभी के कमरे में घुसा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
Trending Videos
कमरे में पड़े थे दोनों शव
परिवार की जानकारी के मुताबिक, वृद्ध महिला और परिवार के अन्य सदस्य घर की पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि भाभी आशा ग्राउंड फ्लोर पर अकेली रहती थी। महाबीर के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और उनका इकलौता बेटा विदेश में रहता है। दोपहर तक महाबीर के घर न लौटने पर उनकी पत्नी ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में खौफनाक मंजर देखने को मिला। भाभी का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा था और महाबीर फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार पर लिखा था संदेश
घटनास्थल पर दीवार पर लिखा एक संदेश भी मिला है, जिसमें महाबीर ने आरोप लगाया था कि भाभी आशा ने अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या की थी। पुलिस इस आरोप की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद का मामला तो नहीं है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है और पुरानी किसी घटना या विवाद की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया