{"_id":"69bb9494c3855c32b008e066","slug":"video-it-is-mandatory-for-every-pregnant-woman-to-have-an-rch-id-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: हर गर्भवती महिला के लिए आरसीएच आईडी बनवाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: हर गर्भवती महिला के लिए आरसीएच आईडी बनवाना जरूरी
हर गर्भवती महिला के लिए आरसीएच आईडी बनवाना जरूरी है। यह 12 अंकों की एक पहचान संख्या होती है, जिसमें महिला और बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज रहती है।
डॉ छवि द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरसीएच आईडी का पूरा नाम प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य है। यह आईडी सरकारी पोर्टल पर बनाई जाती है, जिससे गर्भवती महिला और बच्चे के टीकाकरण, जांच और इलाज की पूरी निगरानी की जाती है। उन्होंने बताया कि गर्भ पंजीकरण होने के बाद संबंधित एएनएम द्वारा आरसीएच 2.0 पोर्टल पर यह आईडी बनाई जाती है। यह पूरी तरह से निःशुल्क होती है और किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या आयुष केंद्र पर बनवाई जा सकती है।
इस आईडी का उपयोग अल्ट्रासाउंड, प्रसव और टीकाकरण के रिकॉर्ड रखने में किया जाता है। साथ ही इसे आभा आईडी से भी जोड़ा जाता है, जिससे सभी स्वास्थ्य सेवाओं का रिकॉर्ड एक ही जगह उपलब्ध रहता है।
डॉ छवि ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को शुरुआत में ही आरसीएच आईडी बनवा लेनी चाहिए, ताकि आगे चलकर किसी भी तरह की परेशानी न हो और समय पर सभी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।