फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother drowns two-year-old child to death in a water tank; arrested.

Sonipat News: मां ने दो साल के मासूम को हौद में डुबोकर मार डाला, गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Mother drowns two-year-old child to death in a water tank; arrested.
फोटो – मृतक बच्चे चिरांश का घर। संवाद
गोहाना। गांव मुंडलाना गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति के चरित्र पर शक के चलते एक महिला पर अपने दो वर्षीय इकलौते बेटे को घर के हौद में डुबोकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद महिला आत्महत्या का नोट लिखकर घर से चली गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव मुंडलाना निवासी हरिओम ने सदर थाना गोहाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी शादी करीब पांच वर्ष पहले पानीपत जिले के उग्रा खेड़ी निवासी प्रिया (27) से हुई थी। उनके दो बच्चे साढ़े तीन साल की बेटी तनवी है और दो वर्षीय बेटा चिरांश था। वह रोहतक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी व दोनों बच्चों अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। उसकी पत्नी प्रिया उनके चरित्र पर संदेह करती थी। वह अक्सर कहती थी कि उनके किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं। उनका लगाव भी बच्चों से अधिक है, जिसके चलते अब वह उसे छोड़ देगा। बार-बार समझाने के बावजूद वह उनसे और बच्चों के प्रति रंजिश रखने लगी थी। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी का संदेह खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन

हरिओम के दोनों बच्चे स्कूल में जाते थे। बेटे चिरांश को उनका दादा सूरजभान एक से दो घंटे के बाद स्कूल से घर ले आते थे। 29 जुलाई बुधवार को उनके माता-पिता सुबह ही खेत में चले गए थे। चिरांश को उनके पिता के भाई स्कूल से लाकर घर छोड़ गए थे। घटना के दिन प्रिया और बेटा चिरांश ही घर पर थे। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने चिरांश को घर में बने हौद में डुबो दिया और घर पर एक नोट लिखकर तकिये के नीचे रखकर अपने मायके चली गई। दादा-दादी ने ही खेत से आकर देखा तो चिरांश हौद में पड़ा था। वह उसे लेकर महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां पहुंचे, जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम ने बताया कि रोहतक में ही उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा चिरांश खेलते समय घर में बनी पानी के हौद में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उस समय उन्होंने दुर्घटनावश मौत की शिकायत दी थी, वह पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञ थे।
हौद की गहराई व सुसाइड के नाम पर लिखे नोट से गहराया शक
हरिओम ने घर आकर देखा तो अंदर कमरे में प्रिया के नाम से सुसाइड करने को लेकर लिखा नोट मिला। साथ ही हौद की गहराई करीब तीन फुट होने व उसमें डेढ़ फुट पानी होने से भी शक गहरा गया। घटना को अंजाम देकर महिला अपने मायके चली गई थी। ऐसे में उनके पति ने सदर थाना में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी भी दर्ज करा दी थी। दोहते के अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रिया के पिता को बेटी के गायब होने का पता लगा तो वह घर पहुंचे। जहां प्रिया के मिलने के बाद वह उसे थाने ले आए इसके बाद मासूम की हत्या से पर्दा उठा। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पोस्टमार्टम में डुबने से मौत, सोमवार को आएगी विस्तृत रिपोर्ट
पुलिस को पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने शुरुआती कारण बच्चे की डूबने से मौत होना बताया है। बताया गया है कि उम्र कम होने के चलते बच्चे ने कोई विरोध नहीं किया होगा। ऐसे में पानी उसकी श्वसन नली में चला गया और उसकी मौत हो गई। अगर कोई व्यस्क होता है तो डुबाते समय विरोध करने पर फेफड़े में पानी जाने की संभावना रहती है।

-गांव मुंडलाना में दो वर्षीय बच्चे को हौद में डुबोकर मारने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अशोक कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना।

फोटो – मृतक बच्चे चिरांश का घर। संवाद

फोटो – मृतक बच्चे चिरांश का घर। संवाद

फोटो – मृतक बच्चे चिरांश का घर। संवाद

फोटो – मृतक बच्चे चिरांश का घर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed