{"_id":"697f6cdeadae2ca50709f6e6","slug":"preparation-for-municipal-elections-congress-urban-district-president-begins-search-for-winning-candidates-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149031-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नगर निगम चुनाव की तैयारी... जिताऊ उम्मीदवारों की खोज में उतरे कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नगर निगम चुनाव की तैयारी... जिताऊ उम्मीदवारों की खोज में उतरे कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत शहर की एक कॉलोनी में लोगों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दि
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने रविवार को स्वयं कमान संभालते हुए विभिन्न वार्डों का दौरा किया और उम्मीदवारों की जमीनी पकड़ का आकलन किया। जिलाध्यक्ष ने वार्ड 18 के देवनगर सहित वार्ड 20 और 9 के अंतर्गत आने वाले राठधना व वार्ड 4 के सेक्टर-15 स्थित आर्य समाज मंदिर में लोगों की नब्ज टटोली है।
शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने वार्डों में जाकर न केवल मेयर और पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों के परिवारों से मुलाकात की बल्कि क्षेत्र के आम लोगों के बीच बैठकर उम्मीदवारों की छवि और उनकी पकड़ के बारे में विस्तृत फीडबैक लिया। कमल दिवान ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस बार किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में नहीं है और पूरी योजनाबद्ध तरीके से चुनावी मैदान में उतरेगी।
सोनीपत नगर निगम में चार साल से अधिक समय तक कांग्रेस का मेयर रहा, जिस दौरान शहर के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए गए। पिछले नौ महीन भाजपा के राजीव जैन मेयर पद पर आसीन रहे। कांग्रेस अब इन दोनों कार्यकाल के बीच के अंतर को लेकर जनता के बीच जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि पिछले कुछ महीनों में विकास कार्यों की गति थमी है, जिसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस चुनाव में उतरेगी।
कमल दिवान ने कहा कि नगर निगम चुनाव आने वाले विधानसभा चुनावों की नींव रखेंगे। हर कार्यकर्ता को घर-घर जाकर सरकार की विफलताओं और कांग्रेस के शासनकाल की उपलब्धियों को बताना होगा। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की कार्यप्रणाली से त्रस्त है और एक बार फिर निगम की सत्ता कांग्रेस को सौंपने का मन बना चुकी है।
इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद रहे, जिन्होंने वार्ड स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया व सुरेंद्र पंवार के अलावा जयवीर राठी, देवेंद्र मलिक, ऋतुराज, लीलू प्रधान, राजेश सेवली भी मौजूद रहे।
5 फरवरी तक आवेदन की अंतिम तिथि
कमल दिवान ने जानकारी दी कि जो भी समर्पित कार्यकर्ता या व्यक्ति कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना चाहता है वह 5 फरवरी तक सोनीपत में सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में अपना आवेदन जमा कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया के बाद पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी सभी नामों पर गंभीरता से विचार करेगी। उम्मीदवारों के चयन में वार्ड के समीकरणों, जातिगत आधार और स्थानीय लोकप्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी।
Trending Videos