सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ravidas Jayanti was celebrated with devotion in Gohana.

Sonipat News: गोहाना में श्रद्धाभाव से मनाई गई रविदास जयंती

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Ravidas Jayanti was celebrated with devotion in Gohana.
गोहाना के प्राचीन श्री गुरु रविदास मंदिर में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
विज्ञापन
गोहाना। संत शिरोमणि गुरु रविदास का 649वां प्रकटोत्सव गोहाना और आसपास के गांवों में भी श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। प्राचीन श्री गुरु रविदास मंदिर में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शिरकत की।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, प्रेम और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। हमें समाज की कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प में योगदान देने की अपील करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।

बार एसोसिएशन ने किया संत शिरोमणि को नमन

गोहाना बार एसोसिएशन में गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन गोहाना के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने की। इस अवसर पर सचिव ने गुरु रविदास के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वकील कपिल सम्रवाल, रोहित मान, जितेंद्र राणा, मनोज, नरेंद्र बिड़ला सहित अन्य वकील मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास ने बराबरी, सच्चाई और न्याय की बात की, जो न्याय व्यवस्था की बुनियाद है।
गुरु रविदास ने आडंबरों का हमेशा किया विरोध : सभ्रवाल
गांव माहरा में आंबेडकर भवन समिति के कार्यक्रम में सत्संग, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक मनोज सभ्रवाल ने की। इस मौके पर समिति प्रधान अमित सभरवाल ने कहा कि संत गुरु रविदास ने जीवनभर आडंबरों और भेदभाव का विरोध किया। इस अवसर पर दीपक, प्रवीण, गोविंद, राजेश, रितेश, अंकुश, राकेश, संजय, अंकित, रिंकू, कोमल, मुस्कान, योगेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गोहाना के प्राचीन श्री गुरु रविदास मंदिर में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

गोहाना के प्राचीन श्री गुरु रविदास मंदिर में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed