{"_id":"69b847269bd25ad37b0bef92","slug":"royal-green-won-the-third-cricket-rolling-trophy-sonipat-news-c-200-1-bgh1002-121924-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रॉयल ग्रीन ने जीती तीसरी क्रिकेट रॉलिंग ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रॉयल ग्रीन ने जीती तीसरी क्रिकेट रॉलिंग ट्रॉफी
विज्ञापन
-फोटो 85 : एडीएस प्रीमियर लीग की क्रिकेट रॉलिंग ट्रॉफी विजेता टीम रॉयल ग्रीन ट्रॉफी के साथ। स्र
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एडीएस प्रीमियर लीग की क्रिकेट रॉलिंग ट्रॉफी का तीसरा सीजन रॉयल ग्रीन टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में रॉयल ग्रीन ने इनएट द राइजिंग को हराया है। पहले खेलते हुए इनएट द राइजिंग ने निर्धारित ओवरों में 62 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए रॉयल ग्रीन टीम ने महज चार ओवर में 66 रन बनाकर फाइनल और सीरीज जीत ली। मैन ऑफ द मैच सन्नी को चुना गया।
सन्नी ने 10 बॉल पर 28 रन बनाकर टीम की जीत की आधारशिला रखी। आठ-आठ ओवरों की इस क्रिकेट सीरीज में आठ टीमों ने भाग लिया। सिदिपुर लोवा कलां गांव में स्व. श्रीचंद मान के फार्म पर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में ये सीरीज खेली गई है। सीरीज के ग्रुप स्टेज पर चार मैच खेले गए। चारों मैचों की विजेता टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला गया।
पहला सेमीफाइनल मैच कैलेन्टर रैब्लस और इनएट द राईजिंग के बीच खेला गया। इनएट द राईजिंग की टीम ने महज चार ओवरों में 38 रन का लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरा सेमीफाइनल रोयल ब्लैक रेंजरस और रॉयल ग्रीन के बीच खेला गया। रॉयल ग्रीन ने पहले बैटिंग करते हुए 68 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
स्कोर का पीछा करते हुए रोयल ब्लैक की टीम निर्धारित ओवर में तीन विकेट पर 32 रन ही बना सकी। वहीं 10-10 ओवरों का फाइनल मुकाबला इनएट द राईजिंग और रॉयल ग्रीन के बीच खेला गया था। विराट मान को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर का खिताब भी दिया गया। विजेता टीम को 51 हजार और रनरअप को 21 हजार का इनाम दिया गया। विराट मान ने बताया कि हर साल रॉलिंग ट्रॉफी का आयोजन किया जाता है।
Trending Videos