Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Correcting the Voter List is Everyone's Responsibility; Workers Must Pitch In: Dr. Arvind Sharma
{"_id":"69bbc6d84f3bba5e2a061b93","slug":"video-correcting-the-voter-list-is-everyones-responsibility-workers-must-pitch-in-dr-arvind-sharma-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची ठीक करना सबकी जिम्मेदारी, कार्यकर्ता जुटें: डॉ अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची ठीक करना सबकी जिम्मेदारी, कार्यकर्ता जुटें: डॉ अरविंद शर्मा
सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची को सही और साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केवल बीएलए-1 और बीएलए-2 ही नहीं, बल्कि हर सक्रिय कार्यकर्ता इस काम में आगे आए।
सेक्टर-7 में भाजपा जिला गोहाना की बैठक में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि जैसे चुनाव के समय बूथ संभाले जाते हैं, वैसे ही अब एसआईआर प्रक्रिया में भी पूरी मुस्तैदी दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि एक ही मतदाता का नाम दो जगह न हो, जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नाम हटें, जो लोग कहीं और शिफ्ट हो गए हैं उनके नाम सही जगह जुड़ें और 18 साल पूरे कर चुके युवाओं के नाम जरूर जोड़े जाएं।
उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। हरियाणा में करीब 24 साल बाद यह काम हो रहा है। अभी प्री-एसआईआर के तहत 2002 और 2025 की मतदाता सूची का मिलान चल रहा है, जिसमें करीब 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।