{"_id":"6980863d700ed459850b7e65","slug":"seven-year-old-boy-falls-into-western-yamuna-link-canal-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Soniapt: पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरा सात साल का बच्चा, सर्च ऑपरेशन जारी; खेलने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Soniapt: पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरा सात साल का बच्चा, सर्च ऑपरेशन जारी; खेलने के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार
सात साल का बच्चा खेलते-खेलते पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिर गया जिसके बाद प्रशासन ने बच्चे को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चला दिया है। फिलहाब बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बच्चे को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
गांव महलाना के पास सात वर्षीय मासूम सौमित खेलते-खेलते पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिर गया। घटना के बाद से बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मासूम की तलाश के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की विशेष टीम मोटर बोट के साथ नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
गांव महलाना निवासी सोनू का सात वर्षीय बेटा सौमित रविवार शाम को अपनी बहन के साथ खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसलने से वह पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरा। बहन के सामने हुए इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। जब घटना की सूचना गांव में पहुंची तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया गया। प्रारंभिक स्तर पर चलाए गए तलाशी अभियान से बच्चे का सुराग नहीं लगा तो एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट के माध्यम से नहर के संभावित सभी हिस्सों में गहन तलाश कर रही है, जबकि स्थानीय पुलिस व ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार सहयोग कर रहे हैं। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। प्रशासन का कहना है कि सौमित का पता लगाने की कोशिश जारी है।
Trending Videos