सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The mother-daughter maids stole cash and jewellery from the house.

Sonipat News: नौकरानी मां-बेटी ने ही घर से चुराई थी नकदी और गहने

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Mar 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
The mother-daughter maids stole cash and jewellery from the house.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। थाना बहालगढ़ की पुलिस ने घर से गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी करने के मामले में वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि घर की नौकरानियों ने ही अंजाम दिया था। दोनों मां-बेटी हैं। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को फिर से उनको अदालत में पेश किया जाएगा।
एल्डिको काउंटी निवासी सूरज ने बुधवार को ही बहालगढ़ थाने में चोरी की शिकायत दी थी। सूरज का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले जिले की एक महिला को खाना बनाने और उसकी बेटी को साफ-सफाई के लिए रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते दिनों घर से सोने के 2 कंगन, सोने की 4 अंगूठी, एक चेन, एक झुमकी, दो जोड़ी टॉप्स, एक मंगलसूत्र, चांदी की 7 जोड़ी पायल और एक लाख 35 हजार रुपये चोरी हो गए थे।
शिकायतकर्ता ने घर में काम करने वाली महिलाओं पर पर शक जताया था। इसके बाद महिला सहायक उप निरीक्षक सोनिया की टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बात कबूल ली। फिलहाल दोनों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed