{"_id":"69b2a3f2bb1b737ad2042d6b","slug":"yamuna-water-will-reach-ganaur-35-crores-will-be-spent-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150768-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गन्नौर तक पहुंचेगा यमुना का पानी, 35 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गन्नौर तक पहुंचेगा यमुना का पानी, 35 करोड़ होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर शहर में गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
प्रदीप कौशिक
सोनीपत। गन्नौर शहर में रहने वाले लोगों को यमुना का पानी सप्लाई किया जाएगा। गांव बेगा के पास यमुना क्षेत्र में 10 मिलियन लीटर रोजाना (एमएलडी) क्षमता का रेनीवेल बनाया जाएगा। यहां से शहर में पानी लाने के लिए 8.5 किलोमीटर लंबी मुख्य लाइन बिछाई जाएगी।
इस कार्य को पूरा करने के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना को डेढ़ साल के अंदर पूरी करने के लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर का आवंटन होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
गन्नौर में हर घर तक पहली बार यमुना से पानी पहुंचाया जाएगा। सोनीपत शहर के पूर्वी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को यमुना के पानी की आपूर्ति पहले से की जा रही है। उसी तर्ज पर गन्नौर शहर के लोगों को पानी यमुना से दिया जाएगा।
रेनीवेल परियोजना के तहत बेगा गांव में यमुना के किनारे जल्द ही ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। वहां पर पानी एकत्रित करने के लिए ढाई एमएलडी का टैंक भी बनाया जाएगा। उसके बाद बेगा गांव से शहर तक पानी की सप्लाई किया जा सकेगी।
जून 2025 में चंडीगढ़ में एसएमडीए की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक देवेंद्र कादियान की मांग पर 35.50 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी थी। परियोजना का उद्देश्य गन्नौर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को बढ़ाना है। संवाद
गन्नौर शहर में यह है स्थिति
शहर में रहने वाले 47 हजार से ज्यादा लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। पहले जलघर में 21 दिन बाद सात दिन के लिए नहरी पानी आता था लेकिन अब नहर 32 दिन तक बंद रहती है। उसके बाद केवल आठ दिन ही चलती है। फिलहाल शहर में वर्तमान में 9 एमएलडी का वाटर वर्क्स है। साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से चार बूस्टर के माध्यम से शहर में लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अमृत-2 योजना के तहत 41 करोड़ रुपये से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। 55 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन दबाई जा रही है। शहर में 3 एमएलडी क्षमता वाला वाटर वर्क्स बनाया जाएगा। साथ ही बड़ी रोड, एसडीएम कॉम्प्लेक्स और अगवानपुर रोड पर छोटे बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है।
वर्जनबेगा से गन्नौर शहर में यमुना का पानी लाने के लिए रेनीवेल बनाया जाएगा। साथ ही ढाई एमएलडी के स्टोरेज टैंक के साथ 8.5 किलोमीटर लंबी मुख्य लाइन डाली जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए 35 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। -केके धनखड़, अधीक्षण अभियंता, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण।
Trending Videos