सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women are a strong foundation for the country's development: Sitanandam

महिलाएं देश के विकास की मजबूत आधारशिला : सीतानंदम

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Mar 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Women are a strong foundation for the country's development: Sitanandam
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गोहाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की तरफ से राष्ट्रीय विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और देश के विकास में महिलाओं के योगदान को उजागर करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. मंजू पंवार किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेविका समिति नागपुर, महाराष्ट्र की महासचिव सीतानंदम ने कहा कि महिलाओं की शक्ति, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता देश के विकास की मजबूत आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। महिलाओं में आत्मबल की कमी नहीं है। समाज व देश के प्रति अपना योगदान देना जरूरी है।

राष्ट्रीय सेविका समिति हरियाणा की सह कार्यवाहक अंजलि जैन ने कहा कि राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं का कोई एक दिन नहीं होता बल्कि हर दिन उनके लिए विशेष होता है। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मंच संचालन प्रो. रीना ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वीणा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed