{"_id":"69b2dc3089ee15ab16072095","slug":"the-stalled-reconstruction-of-bhawar-mod-khanpur-kalan-road-has-begun-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150807-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भावर मोड़-खानपुर कलां सड़क का रुका पुनर्निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भावर मोड़-खानपुर कलां सड़क का रुका पुनर्निर्माण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के भावर मोड़ से खानपुर कलां तक सड़क निर्माण में जुटे कारीगर। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। भावर मोड़ से खानपुर कलां सड़का के पुनर्निर्माण का काम दोबारा से शुरू हो गया है। करीब 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। सड़क बनने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन आसानी होगी।
सड़क का निर्माण कुछ समय पहले शुरू किया गया था लेकिन ग्रैप नियम लागू होने के कारण रोक दिया गया था। अब मौसम साफ होने के बाद दोबारा से काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार सड़क के कुल 16 किलोमीटर हिस्से में से 7 किलोमीटर का निर्माण पूरा किया जा चुका है। शेष हिस्से पर तेजी से काम किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क को बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस सड़क से बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल तक आवाजाही रहती है लेकिन इसकके खराब होने से आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही थी।
बारिश के दिनों में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती थी। अब सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से उम्मीद है कि यह काम जल्द समाप्त होगा। सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होने के बाद भावर मोड़ से खानपुर कलां तक आवागमन सुगम हो जाएगा।
वर्जन
भावर मोड़ से खानपुर कलां तक सड़क सड़क का पुनर्निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है। अप्रैल के अंत तक एजेंसी को काम समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। सड़क निर्माण की मॉनीटरिंग की जा रही है। -अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
Trending Videos