फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Municipal Council has recommended to the headquarters that five colonies be regularized.

Sonipat News: नप ने पांच कॉलोनियों को नियमित करने की मुख्यालय से की सिफारिश

Sun, 02 Aug 2026 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 05:15 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council has recommended to the headquarters that five colonies be regularized.
फोटो - मीनाक्षी कॉलोनी का लगा हुआ बोर्ड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। शहर मकी पांच अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को जल्द ही शहर की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए नगर परिषद इन कॉलोनियों को नियमित करवाएगा। नगर परिषद अधिकारियों ने नगर निकाय मुख्यालय से कॉलोनियों को नियमित करने की सिफारिश की है। अगर इनको स्वीकृति मिलती है तो नियमित कॉलोनियों की संख्या 43 हो जाएंगी।
शहर में 29 वार्डों में 31 नियमित कॉलोनियों को शामिल किया गया था। इसके अतिरिक्त शहर में बड़ी संख्या में कॉलोनियां अवैध रूप से भी विकसित हो गई हैं। नप के सर्वे के अनुसार शहर में अवैध रूप से 18 कॉलोनियां विकसित हुई थीं।
विज्ञापन

इनमें से नगर निकाय मुख्यालय ने सात कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। इसके अतिरिक्त शहर की छह अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार ये कॉलोनियां नियमित होने के मापदंड को पूरा नहीं कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शहर में पांच कॉलोनियां नियमित होनी हैं। इसके लिए अधिकारियों ने मुख्यालय प्रपोजल भी भेजा हुआ है। इनमें विष्णु नगर एक्सटेंशन, बलराज व चोपड़ा कॉलोनी एक्सटेंशन एक, श्रीरामशरणम कॉलोनी पार्ट एक, मीनाक्षी कॉलोनी पार्ट एक व दो, ग्रेन मार्केट कॉलोनी शामिल हैं।
शहर की तर्ज पर मिल सकेंगी सुविधाएं
अवैध कॉलोनियों में गलियां कच्ची हैं। वहीं, पानी निकासी की भी व्यापक सुविधा नहीं है। कच्ची गलियों और अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनियों के नियमित होने के बाद लोगों को सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। इनमें पेयजल, सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइट व अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।

वर्जन
शहर की अवैध कॉलोनियों को नियमित करवाने की प्रक्रिया चल रही है। पांच अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का प्रपोजल मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से इनको नियमित करने की सिफारिश भी की गई है। -दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed