{"_id":"69bd603b363ffe8e5d00a7bf","slug":"the-sonipat-unit-of-the-akhil-bharatiya-sahitya-parishad-performed-a-havan-on-the-occasion-of-the-new-samvat-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151201-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अखिल भारतीय साहित्य परिषद सोनीपत इकाई ने नव संवत पर किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अखिल भारतीय साहित्य परिषद सोनीपत इकाई ने नव संवत पर किया हवन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अखिल भारतीय साहित्य परिषद सोनीपत इकाई की ओर से नव संवत पर हवन किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष रामधन शर्मा ने भारतीय नव संवत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम अंग्रेजी वर्ष 2026 से 57 वर्ष आगे चल रहे हैं जो भारतीय कालगणना की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है।
कलाश्री अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश आकाश ने कहा कि वर्तमान समय भारतीय आध्यात्मिक जागृत चेतना का स्वर्णिम युग है। उन्होंने बताया कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति ने विश्व को सनातन ज्ञान के माध्यम से ऐसी रोशनी दी जिसके आधार पर आज विज्ञान निरंतर प्रगति कर रहा है।
महासचिव किरण गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में बेटियों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस अवसर पर परिषद ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सीमा पाराशर को सहसचिव नियुक्त किया। कार्यक्रम में लाजपत मदान, सीमा पाराशर, मंजू मुखिजा, मनोज अत्री भी उपस्थित रहे।
Trending Videos