सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves cut 2500 meters of wire from the fields of 11 farmers.

Sonipat News: 11 किसानाें के खेतों से चोर काट ले गए 25 सौ मीटर तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut 2500 meters of wire from the fields of 11 farmers.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खरखौदा। चोरों ने गांव थाना खुर्द में 11 किसानों के खेते में फैले तार को चोरी कर ले गए। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो चोरी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव थाना खुर्द निवासी देवेंद्र ने कहा कि उनके खेत ड्रेन नंबर आठ के पास हैं। सोमवार सुबह वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि ट्यूबवेल के 100 फीट तार कटे हुए है। इसके अलावा पड़ोसी पुलकित के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर 150 फीट तार व अन्य सामान चोरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि चोरों ने एक-दो नहीं बल्कि 11 किसानों के खेतों से तार चोरी किए हैं। किसान बैगराज, मनोज, राजबीर व सुरेंद्र के खेतों में बने कमरे से 300 फीट तार व सामान चोरी मिला। नफे व अमित के खेतों से 200 फीट तार, मुकेश व भूपेंद्र के खेतों से 150-150 फीट तार चोरी मिला।
किसानों का कहना है कि चोरों ने करीब 2500 फीट तार और सामान चोरी किया है। चोरी से प्रभावित किसानों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed