सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   To promote medicinal farming, the society distributed Ashwagandha saplings.

Sonipat News: औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए सोसायटी ने बांटे अश्वगंधा के पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
To promote medicinal farming, the society distributed Ashwagandha saplings.
म​हिला किसानों को अश्वगंधा के पौधे बांटते पद्मश्री कंवल सिंह व डॉ. अजय यादव। स्रोत : सोसायटी
विज्ञापन
सोनीपत। अभिलक्ष्य एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी ने शुक्रवार को हजारों की संख्या में अश्वगंधा के पौधे किसानों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय निवासियों को निशुल्क वितरित किए। अभियान का उद्देश्य औषधीय खेती को बढ़ावा देना, पारंपरिक फसलों के स्थान पर औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित करना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है।
Trending Videos


पद्मश्री कंवल सिंह चौहान ने कहा कि आज के समय में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ औषधीय खेती की ओर भी आगे बढ़ना चाहिए। सरकार देशभर में औषधीय पौधों की प्रोसेसिंग के लिए बिजनेस सेंटर भी बना रही है ताकी किसान आसानी से औषधीय पौधे बेच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. अजय यादव ने कहा कि अश्वगंधा एक अत्यंत महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है जिसकी मांग देश-विदेश में लगातार बढ़ रही है। इस प्रकार के अभियान किसानों के लिए नए व्यवसायिक अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता करते हैं।
सोसायटी के सचिव अंकित पिलानिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों और युवाओं को औषधीय खेती से जोड़ना है। सोसायटी की अध्यक्ष पलकी वर्मा ने कहा कि अश्वगंधा न केवल किसानों की आय बढ़ाने का माध्यम है बल्कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। अश्वगंधा महिलाओं में तनाव, चिंता और नींद की समस्या को कम करने में सहायक है। अश्वगंधा रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed