सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat procurement stopped in mandis for two days, farmers worried: Arjun Chautala

मंडियों में दो दिन से गेहूं खरीद बंद, किसान परेशान : अर्जुन चौटाला

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement stopped in mandis for two days, farmers worried: Arjun Chautala
विज्ञापन
-रानियां से इनेलो विधायक बोले सरकार बड़े उद्योग घरानों को मंडियों की कमान सौंपना चाहती
Trending Videos

-इनेलो विधायक ने सोनीपत व गोहाना अनाज मंडी का किया दौरा
फोटो 07 व 08:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत/गोहाना। रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने आरोप लगाया है कि मंडियों में दो दिन से खरीद प्रक्रिया बंद है। इसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नमी के नाम पर फसल में कटौती की जा रही है। इतना ही नहीं सरकार बड़े उद्योग घरानों को मंडीयों की कमान सौंपना चाहती है।
इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला शुक्रवार को सोनीपत व गोहाना अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे। मंडी में विधायक अर्जुन चौटाला गांव हरसाना निवासी किसान आनंद का ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। मंडी के गेट पर गेटपास बनवाया। उस ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राली गेहूं भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो ने हरियाणा की लगभग सभी मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र शुरू किए हैं ताकि किसानों की दिक्कतों का समाधान हो सके।
विधायक ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान मंडियों तक पहुंचने में परेशान हो रहा है। किसान जितना ज्यादा मंडी तक पहुंचने में परेशान होगा उतना ही मंडी से दूर होता जाएगा।
अगर किसान मंडियों से दूर होगा तो मंडियां भी खत्म होने के कगार पर पहुंच जाएंगी। विधायक ने कहा कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है और उसकी मंशा बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की है। चौटाला ने कहा कि बायोमेट्रिक व्यवस्था का कोई फायदा नहीं है।

नौ विधायकों ने किया क्रॉस वोट
राज्यसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विधायक अर्जुन चौटाला ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पांच नहीं बल्कि नौ विधायकों ने क्रॉस वोट किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा जान बूझकर अपने चहेतों को बचाने में जुटे हैं। हुड्डा को पता है किसने क्रॉस वोट दिया और किसका वोट कैंसिल हुआ है। वो चाह रहे हैं कि कांग्रेस उन पर कार्रवाई करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत, पूर्व एसपी अनूप दहिया, कृष्ण मलिक, करण चहल, सरधर्म सरोहा, प्रदीप दहिया, बलवान नंबरदार, सतपाल गोयल, मंडी प्रधान पवन गोयल, राकेश जैन, अशोक राणा, ताहर सिंह चौहान, राजेंद्र गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed