{"_id":"69da649dc3d7d766eb0ff7a3","slug":"women-were-made-aware-of-their-legal-rights-and-maternal-health-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152259-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिलाओं को कानूनी अधिकार व मातृत्व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिलाओं को कानूनी अधिकार व मातृत्व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कबीरपुर में शिविर के दौरान महिलाओं को संबोधित करती अधिवक्ता रेखा कौशल। स्रोत:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कबीरपुर में शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला कानूनी अधिकार, लोक अदालत और कानूनी हेल्पलाइन जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता अधिवक्ता रेखा कौशल लीगल एड काउंसलर मौजूद रहीं जबकि अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मोना ने की। रेखा कौशल ने बताया कि भारत वर्ष 2003 में 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस घोषित करने वाला दुनिया का पहला देश बना।
उन्होंने कस्तूरबा गांधी की जयंती के महत्व पर भी प्रकाश डाला। अंत में महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजबाला, सहायिका कृष्णा दिवान सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
Trending Videos