सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young boy committed suicide in Sonipat

Sonipat: नौकरी ना मिलने से परेशान युवक ने किया सुसाइड, माता-पिता गए थे दिल्ली; घर लौटे तो फंदे पर लटका मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

नौकरी न मिलने के कारण एक युवक ने परेशान होकर सुसाइड कर लिया। युवक के माता-पिता दिल्ली गए थे जब वे घर लौटे तो उन्हें अपने बेटे का शव घर में फंदे पर लटका मिला। 

Young boy committed suicide in Sonipat
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अशोक विहार स्थित घर में एक रिटायर बैंक प्रबंधक के बेटे ने फंदा लगा लिया। वे अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वह शनिवार शाम को घर लौटे तो बेटे को फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos


लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहा था पंकज 

अशोक विहार निवासी पंकज (27) अविवाहित थे। वह काफी समय से नौकरी की तलाश में थे। नौकरी न मिलने के कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। उनके पिता रामप्रसाद बैंक से प्रबंधक पद से रिटायर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पंकज कई बार कहता था कि पापा मैंने नौकरी की तलाश के लिए काफी पैसे खर्च कर दिए हैं, लेकिन नौकरी नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंदे से लटका मिला शव 

वह अपने बेटे को समझाया करते थे। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पंकज छोटा था। वह पत्नी के साथ शनिवार को दिल्ली में साढू के घर सत्संग में गए थे। घर पर पंकज को अकेला छोड़ा था। शाम को घर आए तो बेटा फंदे पर लटका मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed