{"_id":"6a25806c0607f0b5a701a9ce","slug":"young-man-struck-on-the-head-and-body-dumped-in-bushes-post-mortem-report-reveals-murder-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155125-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक के सिर पर वार कर झाड़ियों में फेंका शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक के सिर पर वार कर झाड़ियों में फेंका शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
विनोद फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक रोड बाईपास के पास नंदीशाला से आगे डिस्ट्रीब्यूटरी के निकट बन रहे पुल के पास झाड़ियों में युवक का शव हत्या कर फेंका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो गया कि युवक की सिर पर नुकीले हथियार से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने युवक के भाई के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिस्ट्रीब्यूटरी किनारे झाड़ियों में 5 जून को युवक का शव बरामद हुआ था। काम पर पहुंचा एक श्रमिक जब लघुशंका के लिए झाड़ियों की तरफ गया तो शव देखकर उसने साथियों को बताया था। इसके बाद शहर थाना पुलिस को अवगत कराया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेजा था जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने सिर पर नुकीले हथियार से किए गए वार के चलते मौत की जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। पुलिस जांच में पता लगा कि शव गांव बिचपड़ी निवासी विनोद (27) का था। वह मजदूरी कर अपना पेट पालते थे। उनके बड़े भाई मनोज उत्तर प्रदेश के बागपत में रहकर काम करते हैं।
विज्ञापन
मनोज ने वापस आने पर अपने भाई को घर न पाकर उसकी तलाश की थी। उसे पता लगा था कि उसका भाई आखिरी बार उसके दोस्त के साथ देखा गया था। उन्हें भाई का शव मिलने और सिर में चोट का पता लगा तो उन्होंने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही भाई के दोस्त पर शक जाहिर किया है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विनोद के पिता प्रेम सिंह का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। जबकि उनकी मानसिक रूप से दिव्यांग मां पिछले तीन वर्षों से लापता है। विनोद व उनके बड़े भाई अविवाहित हैं और उनकी बहन की शादी हो चुकी है। विनोद अकेला ही गांव में रहता था। विनोद की मौत की खबर से परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। लोगों का कहना है कि जहां युवक का शव मिला है वहां कुछ लोग नशा करने आते हैं। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

Trending Videos