{"_id":"69c14b9c89a3072d530be70f","slug":"youth-should-stay-away-from-drugs-and-take-inspiration-from-bhagat-singh-yadvendra-sandhu-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151334-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रहकर भगत सिंह से प्रेरणा लें युवा : यादवेंद्र संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रहकर भगत सिंह से प्रेरणा लें युवा : यादवेंद्र संधू
विज्ञापन
गांव तिहाड़ कलां में भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद माल्यार्पण करते उनके पौत्र यादवे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। शहीदी दिवस पर सोमवार को गांव तिहाड़ कलां में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा का अनावरण भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह संधू ने किया। प्रतिमा की स्थापना गांव के सरपंच ने समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया।
यादवेंद्र सिंह ने कहा कि भगत सिंह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को उनके प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहने की अपील की। भगत सिंह के पौत्र ने कहा कि नशे के कारण आज हमारा सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा है। युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं।
इसकी वजह से आज के युवा आपराधिक गतिविधियों और गैर कानूनी कार्यों में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने शहीदों से प्रेरणा लेकर देश सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर विजय देशवाल, रणजीत बेदी, जीतू पहलवान, सरपंच पवन, बिल्लू, मुकेश, सरपंच सतीश राठी, नीरज सरपंच, सुमेर सरपंच, नीरज देशवाल, विश्वेंदर बल्हारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
Trending Videos