सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Temperature reaches 42 degrees in Haryana

Haryana Weather: गर्मी के तल्ख तेवर शुरू, इस शहर का तापमान पहुंचा 42 डिग्री; आने वाले दिनों में और चढ़ेगा पारा

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान गुरुवार को 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। 

Temperature reaches 42 degrees in Haryana
धूप से बचने के लिए छात्राएं दुपट्टे का सहारा लेती हुईं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में गर्मी ने तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे हरियाणा में तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। नारनौल में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है। 17 -18 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आएगा। तापमान में अधिक गिरावट के आसार नहीं हैं।
Trending Videos


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस वजह से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लगातार पश्चिमी शुष्क हवाओं और सूर्य के तल्ख तेवरों ने गर्मी के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को नारनौल 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के 11 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिसके चलते हीट वेव लू की स्थिति बनी हुई है। हीट वेव उस स्थिति को माना जाता है जब दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जाता है। तापमान 45 डिग्री से अधिक होने को भी हीट वेव यानी लू माना जाता है।

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक आने वाले दिन में दिन -रात के तापमान में और अधिक उछाल देखने को मिलेगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी लेकिन उससे राहत नहीं मिल मिलेगी।  17 -18 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तन शील बना रहेगा। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 19 अप्रैल के बाद तापमान में एक बार फिर से उफान देखने को मिलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed