सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 new e-buses hit the roads; commuting will now be easier

Yamuna Nagar News: सड़कों पर उतरीं 15 नई ई-बसें, अब सफर होगा आसान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
15 new e-buses hit the roads; commuting will now be easier
जगाधरी बस स्टैंड पर चार्ज होती इलेक्ट्रिक बस। संवाद
विज्ञापन
सचिन शर्मा

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो को मिली 15 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी है। परिवहन निगम मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर उतार दिया गया है। नई बसों के संचालन से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त यात्रा की सुविधा मिलेगी, वहीं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी और मजबूत होगी।
हरियाणा राज्य शहरी बस सेवा के प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने बताया कि परिवहन निगम ने यमुनानगर रोडवेज को 15 नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई हैं। इन बसों को चलाने के लिए डिपो की ओर से पहले मुख्यालय को नया रूट मैप भेजा गया था। रूटों की समीक्षा और स्वीकृति मिलने के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। नई बसों के शामिल होने से यमुनानगर डिपो के इलेक्ट्रिक बस बेड़े की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में इन ई-बसों का संचालन यमुनानगर से प्रतापनगर, साढ़ौरा, रेलवे स्टेशन, नारायणगढ़, अंबाला कैंट, करनाल के पुराने बस अड्डे, कुरुक्षेत्र और कलानौर बाईपास सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर किया जा रहा है। इन रूटों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, जिससे नई बसों के संचालन का सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इनसे ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। साथ ही यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बसों में बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा। नई बसों के संचालन से लंबे समय से लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
ई-बसों में चार्जिंग पॉइंट, पैनिक बटन की सुविधा

नई इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। बसों में मोबाइल चार्जिंग के लिए चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे सफर के दौरान यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए पैनिक बटन भी लगाए गए हैं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देंगी।

45 मिनट में चार्ज होकर 175 किमी तक चलेगी ई-बस

नई इलेक्ट्रिक बसें अपनी तेज चार्जिंग क्षमता और बेहतर माइलेज के कारण खास बन गई हैं। ये बसें मात्र 45 मिनट में पूरी तरह चार्ज होकर करीब 175 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम हैं। इससे रूट संचालन में समय की बचत होगी और यात्रियों को लगातार बेहतर सेवा मिल सकेगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार ये बसें न सिर्फ सुविधाजनक हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed