{"_id":"6a25d0b8b9bf50de4e0aead6","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157379-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बूड़िया रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
भगवानगढ़ गांव निवासी सोमनाथ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी मां सुंदरी देवी शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दवा लेने के लिए बूड़िया चुंगी गई थीं। सुबह करीब 11 बजे जब वह दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के पास पैदल जा रही थीं, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
परिजनों को दोपहर करीब 12 बजे सिविल अस्पताल यमुनानगर से सूचना मिली, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान सुंदरी देवी ने दम तोड़ दिया। हादसे के समय वाहन का नंबर नोट नहीं हो सका।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Trending Videos