सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accusation of demanding one crore in exchange for the daughter

Yamuna Nagar News: बेटी के बदले एक करोड़ मांगने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accusation of demanding one crore in exchange for the daughter
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक पर 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। किशोरी परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक अपने पिता की मदद से किशोरी को अपने साथ ले गया।
वहीं बेटी की सुरक्षित वापसी के बदले एक करोड़ रुपये की मांग भी की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पहले फतेहपुर के एक स्कूल में पढ़ती थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उस पर गलत नजर रखने लगा और रास्ते में आते-जाते परेशान करता था।
विज्ञापन
Trending Videos

परिवार ने बेटी को उससे दूर रखने के लिए उसका दाखिला जगाधरी के एक स्कूल में करवा दिया, लेकिन आरोपी वहां भी स्कूल बस का पीछा करता रहा। उन्होंने कई बार युवक के पिता से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले किशोरी अपने भाई-बहनों के साथ कुरुक्षेत्र स्थित मामा के घर गई थी। शुक्रवार को वह अचानक लापता हो गई। आरोप है कि उसी रात आरोपी युवक के पिता का फोन आया। मिलने पर उन्होंने बताया कि किशोरी को उनका बेटा अपने साथ ले गया है। आरोप है कि आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि बेटी को सुरक्षित वापस चाहते हैं तो एक करोड़ रुपये देने होंगे। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी सतर्कता बरत रही है।
डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक करोड़ रुपये की मांग के आरोप की भी जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed