{"_id":"6a25d295b480fadb440e3c39","slug":"dgt-has-discontinued-the-option-for-trade-selection-in-itis-across-the-country-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157356-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीजीटी ने देशभर की आईटीआई में ट्रेड चयन का विकल्प किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीजीटी ने देशभर की आईटीआई में ट्रेड चयन का विकल्प किया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
नोडल आईटीआई यमुनानगर में आवेदन करते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अभय सिंह
जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया के बीच प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने देशभर की सभी आईटीआई के लिए बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। नए निर्देश के तहत अब अभ्यर्थी केवल पंजीकरण ही कर सकेंगे। ट्रेड चयन (च्वाइस फिलिंग) की सुविधा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। इस नियम से पहले जिन विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की ट्रेड भर दी थी, वह निरस्त हो जाएगी। हालांकि पंजीकरण संख्या मान्य रहेगी।
डीजीटी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग से समय देकर विद्यार्थियों से दोबारा ट्रेड का चयन करने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अचानक लागू हुए इस बदलाव से आईटीआई में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता के साथ असमंजस की स्थिति भी बन गई है।
ऐसे में आईटीआई प्रवेश आवेदन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। डीजीटी ने यह नियम ट्रेड्स की मैपकिंग के लिए किया है। डीजीटी ने इसके लिए सभी प्रदेशों के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग निदेशालयों को उनके तमाम संस्थानों में चल रही ट्रेड्स की जानकारी मांगी है, ताकि उनकी मैपिंग की जा सके। डीजीटी का नियम बिना इंस्ट्रक्टर वाली ट्रेड में दाखिले न होने और विद्यार्थियों का समय बचाने के उद्देश्य से लागू किया है।
विज्ञापन
डीजीटी के आदेशों के बाद अब सभी संस्थानों की ट्रेड की मैपिंग शुरू कर दी है। मैपिंग के लिए अब पोर्टल पर ट्रेड भरने का विकल्प बंद कर दिया है। अब विद्यार्थी आवेदन करेंगे तो केवल पंजीकरण होगा और वे ट्रेड चयन नहीं कर पाएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीजीटी की ओर से ट्रेड चयन और प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके बाद दाखिले किए जाएंगे। संवाद
कहां कितने भर चुके पसंद की ट्रेड
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दो से 15 जून तक आवेदन करने का शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल जारी होने के बाद प्रदेश की दस बड़ी आईटीआई में करीब 9500 से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं। सबसे ज्यादा आवेदन कैथल में 1354, जींद में 1337, अंबाला शहर में 1311, हिसार में 1309, भिवानी में 1223, सिरसा में 880, नरवाना में 852, पानीपत में 848, कुरुक्षेत्र में 811 और यमुनानगर में 762 आवेदन हो चुकें हैं। यह आंकड़ा वीरवार तक ट्रेड भरने वालों का है। पसंद भर चुके विद्यार्थियों की ट्रेड रद्द हो जाएगी और उन्हें दोबारा पसंद भरनी होगी।
डीजीटी ने आईटीआई आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया है। पहले आवेदन में पसंद की ट्रेड भरी जा रही थी। अब इस पर रोक लगा दी गई है। नए नियम के तहत अब केवल पंजीकरण किए जाएंगे। विद्यार्थियों को ट्रेड चयन का बाद में मौका मिलेगा। - भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई यमुनानगर।

Trending Videos