सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Delivery boy injured in accident

Yamuna Nagar News: हादसे में डिलीवरी बॉय घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy injured in accident
निजी बस के नीचे आई क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के बाईपास पुल पर रविवार को निजी बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
Trending Videos

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक निजी बस रादौर की ओर से यमुनानगर आ रही थी। बाइक सवार युवक बाईपास की तरफ जा रहा था। पुल के ऊपर पहुंचते ही दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक बस के नीचे फंस गई। पुलिस व राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद बाइक को बस के नीचे से बाहर निकाला और उसे सिटी थाना यमुनानगर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान बाइक का पंजीकरण उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के इंद्रगढ़ माजरा बाढ़ गांव निवासी सेवित कुमार पुत्र जब्बार सिंह के नाम पर मिला। हादसे के कारण कुछ समय के लिए बाईपास मार्ग पर यातायात बाधित रहा। मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने यातायात को सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed