सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   47 Unrecognized Schools Operating in the District

Yamuna Nagar News: जिले में बिना मान्यता के चल रहे 47 स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
47 Unrecognized Schools Operating in the District
प्रेमलता बक्शी, जिला ​शिक्षा अ​धिकारी। विभाग - फोटो : vijaypur news
विज्ञापन
जगाधरी। जिले में चल रहे 47 अमान्य स्कूलों में से एक ने मान्यता के लिए आवेदन किया है। स्कूल की ओर से अस्थायी मान्यता के लिए आवेदन किया गया है। इसके बाद विभाग ने मानकों व नियमों के अनुसार स्कूल की भौतिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्कूल की मान्यता के लिए लगने वाले प्रमाणपत्र भी मंगवा लिए हैं। इसके अलावा अन्य 46 स्कूलों की ओर से आवेदन नहीं किया गया है। वहीं, इन स्कूलों में दाखिले हो रहे हैं और इनमें कक्षाएं भी नियमित रूप से चलाई जा रही हैं।
Trending Videos

विभाग की ओर से जांच न किए जाने के कारण इन स्कूलों के हौसले बुलंद हैं। अभिभावकों को अंधेरे में रख कर स्कूल विद्यार्थियों का भविष्य भी अंधेरे में धकेल रहे हैं। विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति अधिकारियों की उदासीनता ऐसी है कि इस बार ऐसे स्कूलों की सूची तक नहीं बनाई गई है। विभाग को यह सूची बनाकर अपने कार्यालय और तरीकों से सार्वजनिक करनी होती है ताकि लोग अपने बच्चों का ऐसे स्कूल में दाखिले ही न करवाएं। जिला विभाग की ओर से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका फायदा अमान्य स्कूलों ने खूब उठाया है। इन स्कूलों में अब तक 10,000 से ज्यादा विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed