{"_id":"69d6020dabca5a8a89098caa","slug":"video-one-accused-arrested-in-firing-case-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर फायरिंग मामला, पुलिस ने गिरफ्तार किया एक आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर फायरिंग मामला, पुलिस ने गिरफ्तार किया एक आरोपी
गांव जठलाना में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फायरिंग के मामले में आरोपी अमन उर्फ काकू गांव सिंनहरी खालसा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस रिकवरी के लिए लेकर जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने भागने के चक्कर में खजूरी पुल से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती करवाया है।
बीते 30 मार्च की घटना
बीते 30 मार्च की रात करीब 11 बजे हमलावरों ने फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया। उस समय फैक्टरी के गेट पर सिक्योरिटी रूम में कर्मचारी मौजूद थे। तभी दो युवक, जिन्होंने अपने चेहरे काले कपड़े से ढके हुए थे, अचानक वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की आवाज से मौके पर भगदड़ मच गई और फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई।
एक आरोपी अब भी फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने लगातार कई राउंड फायर किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह से गोलियां फैक्टरी के अंदर तक पहुंचीं, उससे बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल अभी दूसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।