सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were apprised of the importance of Mission Buniyad.

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद का बताया महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Students were apprised of the importance of Mission Buniyad.
मिशन बुनियाद कार्यक्रम के दौरान मिले प्रमाण पत्र दिखाते विद्यार्थी व उप​स्थित अ​धिकारी। संवाद - फोटो : samba news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। मिशन बुनियाद योजना के लाभ और महत्व बताने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम करवाया गया।
कठिनाइयों का उत्सव नामक कार्यक्रम में बुनियाद के दूसरे चरण की परीक्षा के उत्तीर्ण विद्यार्थियाें व उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम शहर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के सभागार में करवाया गया। वहीं, कार्यक्रम में बुनियाद की कोचिंग पाकर आईआईटी और एनआईटी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तीन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की तीसरे चरण की परीक्षा ली गई। परीक्षा में दूसरा चरण पास करने वाले 204 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा उत्तीर्ण करवाने वाले विद्यार्थियों का मिशन बुनियाद के तहत दाखिला दिया जाएगा। मिशन बुनियाद के नए सत्र की कक्षाएं मई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुकंद लाल शिक्षण संस्थानों की निदेशिका शशि बाटला मुख्यातिथि, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा, उपजिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक करनैल सिंह संधावा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल के नेतृत्व में करवाया गया। कार्यक्रम में इस बार दूसरे चरण की परीक्षा पास करने वाले 204 विद्यार्थियों और उनके माता-पिता व अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों को मिशन बुनियाद योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed