{"_id":"69bafa70fd6b4cf5f0053599","slug":"administration-strict-on-misuse-of-domestic-cylinders-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153030-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घरेलू सिलिंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घरेलू सिलिंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गैस संकट के बीच अब कालाबाजारी और घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त हो गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने निर्णय लिया है कि छापामारी की कार्रवाई पुलिस सुरक्षा के साथ की जाएगी, ताकि विरोध और झगड़े जैसी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। दरअसल, शहर में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कमी के चलते दुकानदार और रेहड़ी संचालक बड़े पैमाने पर घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि आम उपभोक्ताओं के लिए भी गैस की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। विभाग की टीम जब इस पर कार्रवाई करने पहुंचती है, तो कई बार लोगों द्वारा विरोध और झगड़े की स्थिति पैदा कर दी जाती है।
हाल ही में सोमवार को विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों पर छापेमारी कर करीब 25 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए थे। इस दौरान कई स्थानों पर टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने कार्रवाई में बाधा डालने की भी कोशिश की, जिससे झगड़ा होते-होते बचा। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी के साथ हुई बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बिना पुलिस बल के कार्रवाई करना जोखिम भरा हो रहा है। पुलिस की मौजूदगी से न केवल छापेमारी सुचारू रूप से हो सकेगी, बल्कि लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता और डर भी बनेगा।
Trending Videos