{"_id":"69f10f7917e04b309e05cebf","slug":"an-uproar-ensued-over-allegations-of-damaging-the-road-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-155141-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ठीक सड़क तोड़ने का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ठीक सड़क तोड़ने का आरोप लगा किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
गढ़वाल मंदिर वाली गली में नाराजगी जताते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नौ की महावीर कॉलोनी गढ़वाली मंदिर क्षेत्र में मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने हंगामा करते हुए नगर निगम और पार्षद के खिलाफ अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। लोगों का आरोप है कि पार्षद ने गली की ठीक को निजी स्वार्थ के चलते तुड़वा दिया है। गली को तोड़ने के दौरान सीवरेज पाइप भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी कई दिनों से नहीं आया और न ही कूड़ा उठाने के लिए टिप्पर पहुंच रहा है। प्रदर्शन में शामिल राजेश बक्शी, गुलशन बत्रा, भारत भूषण बक्शी, लकी शर्मा, विशाल, सूरज शर्मा, प्रीति बक्शी, डिंपल बत्रा, सुमन बक्शी, नवीन भूषण शर्मा सहित कई लोगों ने बताया कि गली निर्माण से पहले किसी भी निवासी की सहमति नहीं ली गई।
वर्तमान स्थिति में न तो सड़क बनी है और न ही आवाजाही का कोई सही रास्ता बचा है, जिससे आए दिन बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। आक्रोशित लोग पार्षद के घर भी पहुंचे और बातचीत करने की कोशिश की। आरोप है कि उन्हें केवल आश्वासन देकर टाल दिया जा रहा है।
पार्षद भावना बिट्टू के पति पवन बिट्टू का कहना है कि सड़क के लिए एक साल पहले निविदा लगाई गई थी। सड़क बनाने के लिए तब आसपास के काफी लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए थे। इसलिए दोबारा सड़क बनवाई जा रही है। अब सीवरेज लाइन भी दोबारा डाली जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X