सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father of three children dies in car collision

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से तीन बच्चों के पिता की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Father of three children dies in car collision
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। यमुनानगर सदर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन बच्चों के पिता की मौत हो गई। वह किसी काम से यमुनानगर आया हुआ था, इसी दौरान रोडछप्पर के पास एक कार ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के देवगांव मीठिया निवासी 45 वर्षीय राम सहाय के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंप दिया गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि राम सहाय करीब छह महीने पहले काम की तलाश में हरियाणा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अंबाला की एक फैक्टरी में कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से उनका संपर्क नहीं हो पाया था। उन्हें सोमवार शाम पुलिस से हादसे की सूचना मिली। जांच अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed