सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   You will be able to obtain a cloth bag by inserting a five-rupee coin into the machine

Yamuna Nagar News: मशीन में पांच रुपये का सिक्का डाल ले सकेंगे कपड़े का थैला

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
You will be able to obtain a cloth bag by inserting a five-rupee coin into the machine
क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन के बारे में जानकारी देती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos



यमुनानगर। एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक लगाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम ने शहर में एक नई पहल की है। संत निरंकारी सत्संग भवन के सामने सुलभ शौचालय के बाहर फ्रूट मार्केट के पास क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन लगाई गई है। इस मशीन से लोगों को पांच रुपये में कपड़े का थैला मिलेगा।
महापौर सुमन बहमनी ने मंगलवार को मशीन का उद्घाटन किया। महापौर ने ने कहा कि नगर निगम स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। यह मशीन सर्व जागरूक संगठन की ओर से लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और इससे बचाव के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जिससे लोगों को पॉलिथीन के विकल्प के रूप में आसानी से कपड़े के थैले उपलब्ध हो सकेंगे। शहरवासियों से आह्वान किया कि वे खरीदारी के दौरान पॉलिथीन का उपयोग बंद करें और कपड़े के थैलों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
सर्व जागरूक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पायल रावत ने कहा कि वेंडिंग मशीन का उद्देश्य लोगों को आसान और किफायती तरीके से कपड़े के थैले उपलब्ध करवाना है, ताकि बाजारों में पॉलिथीन के उपयोग को कम किया जा सके। इस दौरान नगर निगम सोशल मीडिया प्रभारी मुक्ता, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ आकाश, वीरेंद्र त्यागी, विभा गुप्ता, इशिका माधवी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed