सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature drops by seven degrees due to light drizzle

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी होने से सात डिग्री लुढ़का तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops by seven degrees due to light drizzle
दोपहर में छाए बादल औ मॉडल टाउन की सड़कों पर भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। कई दिन की प्रचंड गर्मी व लू से मंगलवार को काफी राहत मिली। अलसुबह हुई बूंदाबांदी से तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिनभर बादलवाई से मौसम सुहावना बना रहा। इसके साथ त्वचा झुलसा देने वाली गर्म हवा में भी ठंडक आई। गर्मी कम होने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई।
मौसम विभाग ने दो दिन बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को मौसम पलटने से तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसके साथ न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जिला भीषण गर्मी व लू की चपेट में रहा। प्रचंड गर्मी के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हो गया था। सुबह 11 बजे के बाद लोगों ने घरों बाहर निकलना बंद कर दिया था। लोग बेहद जरूरी काम के लिए बाहर निकल रहे थे। वहीं, मंगलवार को मौसम एकदम पलट गया। सोमवार रात ही आसमान पर घने काले बादल छाने लगे थे। इसके साथ ही हवा में भी ठंडक घुल गई।
तड़के कुछ देर बूंदाबांदी हुई, जिसने गर्मी से काफी राहत दी। मंगलवार सुबह भी घने बादल छाए रहे। इस दौरान दोपहर 12 बजे का शाम सात बजे का प्रतीत हुआ। धूप न निकलने और रात की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान तापमान में छह डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की कमी देखने को मिली। तापमान कम होने के साथ नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
हवा ने भी गर्मी से काफी राहत दी। हालांकि दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन बादलवाई के कारण इसका ज्यादा असर नहीं दिखा। प्रचंड गर्मी से दिन में सुनसान नजर आने वाली शहर की सड़कें व गलियों लोगों की मौजूदगी से गुलजार रही और लोगों ने मौसम का खूब लुत्फ लिया और बाजार में भी दिनभर रौनक रही।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह के अनुसार बुधवार व वीरवार को बारिश की संभावना है। वहीं, दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में कमी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34, वीरवार को 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, शुक्रवार को 35, शनिवार को 36 और रविवार को 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed