{"_id":"6a6e36d8447bc6091d006265","slug":"apply-for-class-6-admission-at-navodaya-vidyalaya-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160567-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए सात करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए सात करें आवेदन
Sat, 01 Aug 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ चुहड़पुर कलां में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर सात अगस्त कर दिया गया है।
विद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य कुंदल सिंह दिगारी ने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर को जिले में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन करने से पहले अभिभावकों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखे, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 (अप्रैल 2026 से मार्च 2027) के दौरान जिले के किसी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि भी निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। उन्होंने ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। यहां विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।