पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arya Ratna Jaipal Arya will receive the Veda Propagation Warrior Award.

Yamuna Nagar News: आर्य रत्न जयपाल आर्य को मिलेगा वेद प्रचार योद्धा सम्मान

Thu, 02 Jul 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Jul 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Arya Ratna Jaipal Arya will receive the Veda Propagation Warrior Award.
रादौर। आर्य समाज रादौर की ओर से पांच जुलाई को सुबह आठ बजे आर्य समाज भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संगीताचार्य एवं प्रसिद्ध भजनोपदेशक आर्य रत्न जयपाल आर्य को वेदों के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वेद प्रचार योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

आर्य समाज के प्रचार मंत्री अमित कांबोज ने बताया कि जयपाल आर्य वर्षों से स्वामी दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों और वैदिक विचारधारा का अपनी वाणी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। समारोह में क्षेत्र की शहरी एवं ग्रामीण आर्य समाजों के सदस्य, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्था के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं तथा आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed