पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic was also affected due to waterlogging and slippery conditions.

Yamuna Nagar News: बारिश से बदला मौसम, जलभराव और फिसलन से बढ़ी लोगों की परेशानी

Thu, 02 Jul 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Jul 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Traffic was also affected due to waterlogging and slippery conditions.
बारिश के दौरान मॉडल टाउन की सड़क किनारे भरा पानी। संवाद।
जगाधरी। तड़के शुरू हुई रिमझिम बारिश ने बुधवार को पूरे जिले के मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह से शाम करीब चार बजे तक रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस और झुलसा देने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश से अधिकतम तापमान में दस डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और पारा लुढ़ककर 29.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसान कई दिनों से बारिश की दुआ कर रहे थे। मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश और पूरा सप्ताह बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम ही नहीं न्यूनतम तापमान में भी कमी आई। बारिश से न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार हवा चली, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिला। धान रोपाई के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से रोपाई कार्य में तेजी आएगी और खरीफ फसलों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के कारण लोगों को कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। सुबह के समय स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और कार्यालयों के लिए निकले लोगों को बारिश में भीगकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। कई जगह जलभराव और फिसलन से आवागमन भी प्रभावित रहा। बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी भरा, जिससे लोगों को गुजरने में दिक्कत हुई। इसके बावजूद मौसम सुहावना होने से लोगों के चेहरे खिल उठे। कई परिवारों और युवाओं ने पार्क व खुले स्थानों पर पहुंचकर ठंडी हवा और बारिश का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। बाजारों में भी गर्मी से राहत मिलने के बाद लोगों की चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि मानसूनी गतिविधियां अब सक्रिय हो गई हैं। इससे अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ किसानों के लिए भी मौसम अनुकूल बना रहेगा। यदि पूर्वानुमान के अनुसार बारिश जारी रहती है तो जिले में खरीफ फसलों के उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। संवाद
----------------

बारिश के दौरान मॉडल टाउन की सड़क किनारे भरा पानी। संवाद।

बारिश के दौरान मॉडल टाउन की सड़क किनारे भरा पानी। संवाद।

बारिश के दौरान मॉडल टाउन की सड़क किनारे भरा पानी। संवाद।

बारिश के दौरान मॉडल टाउन की सड़क किनारे भरा पानी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed