{"_id":"6a45941fe0a42f4add015326","slug":"the-body-of-an-elderly-man-was-found-hanging-in-the-tubewell-room-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158771-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्यूबवेल के कमरे में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्यूबवेल के कमरे में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव
Thu, 02 Jul 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। रादौर थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में बुधवार सुबह गांव निवासी किसान 72 वर्षीय अमर सिंह का शव उसके खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पोते साहिल ने पुलिस को बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे दादा घर से खेत की ओर जाने की बात कहकर गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। जब परिवार के लोग उन्हें ढूंढते हुए खेत की ओर पहुंचे तो ट्यूबवेल के कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। रादौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। परिजनों के मुताबिक अमर सिंह के दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। चार वर्ष पहले उनके छोटे बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही अमर सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। परिजनों का कहना है कि वह अक्सर अकेले रहना पसंद करते थे और खेत की ओर जाते थे। संवाद