फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted scuffle with women; managed to save themselves by reaching the Sarpanch's house

Yamuna Nagar News: महिलाओं से छीनाझपटी की कोशिश. सरपंच के घर पहुंच खुद को बचाया

Tue, 04 Aug 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Attempted scuffle with women; managed to save themselves by reaching the Sarpanch's house
चोट दिखाते छोटू। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के छछरौली-मांडखेड़ी मार्ग पर रविवार दोपहर दो महिलाओं का अज्ञात युवकों की ओर से पीछा किए जाने और उनसे छीना-झपटी का प्रयास किया गया। महिलाओं का आरोप है कि युवक उनकी बालियां छीनने के इरादे से उनके पीछे भागे। किसी तरह दोनों महिलाएं गांव के सरपंच के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने शरण ली।

महिलाओं के अनुसार वे छछरौली में सामान खरीदने गई थी। इसके बाद वह दोपहर में वापस अपने गांव मांडखेड़ी लौट रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और उनकी बालियां छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि कुछ अन्य युवक भी उनके साथ मौजूद थे, जिससे वे और अधिक भयभीत हो गईं।
विज्ञापन

आरोपियों से बचने के लिए दोनों महिलाएं भागते हुए गांव के सरपंच के घर पहुंचीं, जहां सुरक्षित होने के बाद उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे एक दिन पहले शनिवार को भी इसी क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से सब्जी विक्रेता छोटू पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मांडखेड़ी निवासी छोटू ने बताया कि अज्ञात युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया, जब वह नहीं रुके तो युवक ने उनपर डंडों से हमला कर दिया। वह किसी तरह अपनी बाइक लेकर मौके से भाग निकला, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि हमले में वह घायल हो गया।
लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं से ग्रामीणों में रोष और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि छछरौली-मांडखेड़ी मार्ग पर असामाजिक तत्व सक्रिय हैं और राहगीरों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं सदर जगाधरी थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, मामले में जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सरपंच ने पुलिस कार्रवाई की मांग उठाई
मांडखेड़ी की सरपंच रोशनी देवी ने बताया कि महिलाओं के साथ हुई घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी जाएगी। सरपंच ने आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed